टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देशों के तहत, अब टेलीकॉम कंपनियों को विशेष रूप से कॉलिंग और SMS-ओनली रिचार्ज प्लान्स पेश करने के लिए कहा गया है। इस पहल के तहत, Airtel, Jio और Vi ने नए प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो पारंपरिक डेटा-प्लान वाले रिचार्ज की तुलना में अधिक किफायती हैं।
हाल ही में Airtel और Jio ने अपने इन प्लान्स को और भी सस्ता करने के लिए संशोधित किया है। हालांकि, ये प्लान्स फिलहाल TRAI की समीक्षा प्रक्रिया में हैं। आइए जानते हैं Airtel, Jio और Vi के इन नए प्लान्स की विशेषताएं, लाभ और कीमत के बारे में।
Airtel के नए वॉयस और SMS-ओनली रिचार्ज प्लान्स
Airtel ₹469 रिचार्ज प्लान:
- वैधता – 84 दिन
- सुविधाएं – असीमित कॉलिंग और कुल 900 SMS
- प्रति दिन लागत – ₹5.58
Airtel ₹1,849 रिचार्ज प्लान:
- वैधता – 365 दिन
- सुविधाएं – असीमित कॉलिंग और कुल 3,600 SMS
- प्रति दिन लागत – ₹5.06
Jio के नए वॉयस और SMS-ओनली रिचार्ज प्लान्स
Jio ₹448 रिचार्ज प्लान:
- वैधता – 84 दिन
- सुविधाएं – असीमित कॉलिंग और कुल 1000 SMS
- प्रति दिन लागत – ₹5
- अतिरिक्त लाभ – JioTV, JioCinema और JioCloud एक्सेस
Jio ₹1,748 रिचार्ज प्लान:
- वैधता – 336 दिन
- सुविधाएं – असीमित कॉलिंग और कुल 3600 SMS
- प्रति दिन लागत – ₹5.20
- अतिरिक्त लाभ – JioCinema एक्सेस
Vi के नए वॉयस और SMS-ओनली रिचार्ज प्लान्स
Vi ₹1,460 रिचार्ज प्लान:
- वैधता – 270 दिन
- सुविधाएं – असीमित कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS
- प्रति दिन लागत – ₹5.41
Airtel, Jio और Vi के वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स की तुलना
प्रोवाइडर | प्लान कीमत (₹) | वैधता | असीमित कॉलिंग | SMS |
Airtel | 469 | 84 दिन | हां | 900 |
Airtel | 1,849 | 365 दिन | हां | 3,600 |
Jio | 448 | 84 दिन | हां | 1,000 |
Jio | 1,748 | 336 दिन | हां | 3,600 |
Vi | 1,460 | 270 दिन | हां | 100/दिन |
— TRAI (@TRAI) January 23, 2025